क्रोएशियाई बोलते हैं? तो फिर टेस्ट दबाएं और सर्टिफ़िकेट पाएं।
आपकी क्रोएशियाई भाषा को जल्दी से जल्दी सीखने में मदद करने के लिए, Bolt ने Lingvist के साथ साझेदारी की है। Lingvist AI और स्पेस्ड रिपीटिशन एल्गोरिद्म का उपयोग करके भाषाएँ सिखाता है, यानी यह ऍप हर यूज़र के अनुसार ढल जाता है। इसके अलावा, हमने एक ऐसा कोर्स तैयार किया है जो सवारी के दौरान यात्रियों से बातचीत करने से संबंधित वोकॅबुलरी पर केंद्रित है।
सिखाने की प्रक्रिया फ्लैशकार्ड विधि से होती है, जो अप्रत्यक्ष शिक्षण विधि पर आधारित है। इसका मतलब है कि आप ज़रूरी वोकॅबुलरी और वाक्यांशों को अप्रत्यक्ष रूप से सीखते हैं, क्योंकि आप लगातार नई वोकॅबुलरी, सही वाक्य संरचनाएँ और उच्चारण सुनते रहते हैं। यह शब्द-ज्ञान, सुनने, उच्चारण करने, लिखने और व्याकरण का मिला-जुला तरीका है। इसका उद्देश्य आपको ज़रूरी वोकॅबुलरी और वाक्यांश जल्दी से जल्दी और प्रभावी ढंग से सिखाना है।


जब आप ऐप डाउनलोड कर के लॉगिन करेंगे तो आपको टेस्ट देने का मौका मिलेगा। यह टेस्ट उस क्रोएशियाई शब्द-ज्ञान का आंकलन करता हैजो यात्रियों से सहज बातचीत करने के लिए आवश्यक है। सर्टिफ़िकेट आपके ईमेल पते पर भेज दिया जाएगा।
नोट: सर्टिफ़िकेट की जानकारी (या इसे प्राप्त न करने की स्थिति में) Bolt के साथ साझा की जाएगी। आप हमारी गोपनीयता नीति (केवल अंग्रेज़ी में उपलब्ध) पढ़ कर यह जान सकते हैं कि हम आपके व्यक्तिगत डेटा को कैसे प्रोसेस करते हैं और आपके संबंधित अधिकार क्या हैं।


टेस्ट Lingvist ऍप पर होता है, जहाँ आपको फ्लैशकार्ड दिखाये जाएंगे जो क्रोएशियाई वाक्यों और वोकॅबुलरी के आपके बुनियादी ज्ञान को परखेंगे।
टेस्ट ज़्यादातर लगभग 20 मिनट का होता है और इसे आप केवल एक बार ही दे सकते हैं। यह पूरी तरह से निःशुल्क है।
कृपया सुनिश्चित करें कि आप टेस्ट शुरू करने के बाद इसे पूरा कर सकें, क्योंकि बीच में रोकने पर टेस्ट अपने आप ही असफल माना जाएगा।


यूरोप में लगातार आने वाली भाषा संबंधी चुनौतियों के जवाब में, Bolt ने भाषा सीखने वाले प्लेटफ़ॉर्म Lingvist के साथ मिलकर एक भाषा कार्यक्रम तैयार किया है, जो अपनी भाषा कुशलता को बेहतर बनाने के इच्छुक वाहन चालकों के लिए ज़रूरी बुनियादी शब्द-ज्ञान पर केंद्रित है। हम इस प्रयास में एकजुट हैं और आपसे इस भाषा कार्यक्रम में भाग लेने का सादर अनुरोध करते हैं।
भपाठ्यक्रम पूरा होने के बाद, Lingvist एक प्रमाणपत्र जारी करेगा। आप अन्य उद्देश्यों के लिए इस प्रमाणपत्र का उपयोग कर सकते हैं, और इसे Bolt के साथ साझा करना आपके लिए जरूरी नहीं है। यह प्रमाणपत्र आपको “Hrvatski govornik” श्रेणी के लिए योग्यता प्रदान नहीं करेगा।
अधिकांश सीखने वाले यह कोर्स कुछ ही महीनों में पूरा कर लेते हैं। आप अपनी सुविधा अनुसार सीख सकते हैं, लेकिन Lingvist की अधिकतम प्रभावशीलता के लिए हमारी सलाह है कि आप सप्ताह में 4 दिन और हर दिन कम से कम 50 कार्ड सीखें।
आपको इस कोर्स की 6 महीने का एक्सेस मिलेगा। इस कोर्स के अलावा, आपको सभी अन्य भाषा कोर्सों का भी एक्सेस मिलेग और आप सीखना जारी रख सकते हैं।
आप टेस्ट केवल एक बार ही दे सकते हैं – कृपया इसे पूरा करने के लिए कम से कम 20 मिनट का समय दें। टेस्ट पूरी तरह से निःशुल्क है।
कृपया सुनिश्चित करें कि आप टेस्ट शुरू करने के बाद इसे पूरा कर सकें, क्योंकि बीच में रोकने पर टेस्ट अपने आप ही असफल माना जाएगा।
यदि आपकी मातृभाषा स्रोत भाषाओं की सूची में शामिल नहीं है, तो कृपया वह भाषा चुनें जिसमें आप सबसे अधिक सहज हैं।